राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनी मिस इंडिया, श्रेया पूजा फर्स्ट रनर अप बनी और सेकेंड रनर अप रही लुवांग

by intelliberindia

 

नई दिल्ली : 19 साल की नंदिनी गुप्ता 2023 की नई मिस इंडिया बनी है। ब्यूटी बिद ब्रेन नंदिनी। राजस्थान की रहने वाली हैं। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं है। इस मौके पर नंदिनी को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। वहीं, दिल्ली की श्रेया पूजा फर्स्ट रनर अप बनीं और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर अप रहीं। ब्यूटी पेजेंट में नंदिनी ने सबको पछाड़ते हुए ‘खूबसूरती की ताज’ अपने नाम कर लिया है। महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनकर नंदिनी कई यंग गर्ल्स के लिए इंस्पिरेशन बन चुकी हैं। मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी अब मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश को रिप्रेजेंट करेंगी।

प्रियंका चोपड़ा हैं आदर्श

नंदिनी गु्प्ता ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, वह प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस बार मणिपुर में हुआ था। इवेंट में जहां कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से समा बांधा वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया था।

 

Related Posts