गोपेश्वर (चमोली)। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गुरूवार के अपराह्न बाद हुई भारी वर्षा से एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तेज वर्षा ने सुभाष नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय का आगे का पुस्ता ढह गया है। जिससे विद्यालय को खतरा पैदा हो गया है वहीं पुस्ता ढहने के कारण सड़क के किनारे बरसती पानी की निकासी के लिए बनी नाली भी जाम हो गई जिससे बरसात का पानी सड़क में बहने लगा जो अब लोगों के घरों की ओर भी घूसने लगा जिससे लोगों में दहशत बनी हुई हैं। गुरूवार को अपराह्न बाद तेज बारिश शुरू हुई जो रूक-रूक कर जारी है। इस भारी वर्षा के कारण गोपेश्वर-चमोली हाईवे पर सुभाषनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय का आगे का पुस्ता ढह गया और सड़क पर आ गिरा। हालांकि सड़क से मलवे को हटा लिया गया है लेकिन बरसाती पानी के लिए सड़क के किनारे बनी नाली जाम हो गई है और पानी सड़क पर बहने लगा है। पुस्ता ढहने से विद्यालय को खतरा उत्पन्न हो गया है।
गोपेश्वर : भारी वर्षा से ढहा प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर का पुस्ता, विद्यालय को बना खतरा
106
previous post

