श्रीनगर : मकान में अचानक हुआ ब्लास्ट, दो लोग घायल

by intelliberindia

 

श्रीनगर  : पौड़ी जनपद के श्रीनगर से एक दुखद खबर सामने आयी है। जहां एक घर में आज सुबह अचानक ब्लॉस्ट हो गया। जिसमें मकान में रह रहे चार मजदूरों में से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान में अचानक ब्लॉस्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के ग्राम थापली चौरास तहसील कीर्ति नगर के एक मकान में ये ब्लॉस्ट हुआ है। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक दोनों घायल मकान में किराए पर रहते हैं। दोनों बिहार मूल के रहने वाले हैं और मजदूरी का काम करते हैं। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना की जानकारी के बाद पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अब तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। लेकिन अब तक घटना के पीछे का कोई कारण सामने नहीं आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये मकान जगदीश रावत का है।

Related Posts